About Fragrance Of Bhakti

Fragrance Of Bhakti सिर्फ एक perfume brand नहीं है, यह भक्ति और परंपरा की खुशबू है जो लगभग 80 साल से हमारे परिवार में चली आ रही है।

हमारा परिवार कई वर्षों से वृंदावन के मंदिरों में ठाकुर जी की सेवा के लिए अत्तर देता आ रहा है। यह काम हमारे बाबा के समय से शुरू हुआ था और आज भी उसी श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी है।

गुलाब, बेला, केवड़ा और कदम जैसे अत्तर वृंदावन की दिव्य खुशबू और मंदिरों की भक्ति से प्रेरित हैं।

पहले ये अत्तर केवल वृंदावन के मंदिरों और भक्तों के लिए उपलब्ध थे, लेकिन अब Fragrance Of Bhakti के माध्यम से हमने इसे online शुरू किया है ताकि भारत के किसी भी कोने में रहने वाले भक्त वृंदावन की दिव्य खुशबू का अनुभव कर सकें।

हर एक अत्तर की बोतल में भक्ति, परंपरा और शुद्धता की खुशबू समाई हुई है।

Fragrance Of Bhakti – Divine Attars From Vrindavan